वल्र्ड कप जीतने से दो जीत दूर खड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के अश्वमेधी अभियान में आज सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के रूप में अब तक की सबसे कठिन चुनौती है। छह सप्ताह पहले ही दोनों टीमें टेस्ट और त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला में एक दूसरे से खेल चुकी हैं जिसमें माइकल क्लार्क की टीम का पलड़ा भारी रहा था। क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज प्रतिद्वंद्विता और भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के अलावा पिछले कुछ साल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच भी कम प्रतिस्पर्धी नहीं हुए हैं। आज सिडनी की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के चैथे ओवर की पहली गेंद पर ही भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने डेविड वॉर्नर को 12 के निजी स्कोर पर कोहली के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।