कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और ज्योतिष के जानकारों द्वारा भरोसा जताए जाने के बाद अब चेन्नई में चाणक्य 2 नाम की मछली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी की है। जीतने वाली टीम रविवार को मेलबर्न में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। एक वीडियो में चाणक्य 2 नाम की इस मछली ने भारतीय झंडे को दो बार टच किया। दरअसल, मछली को एक एक्वेरियम में रखा गया है। इसमें दोनों देशों के झंडे को डाला गया। हर झंडे के नीचे लगी बास्केट में मछली का चारा था। बता दें कि 23 मार्च को भी चाणक्य 2 ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा, मछली द्वारा की गई चारों क्वॉर्टर फाइनल की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई थी। कुछ साल पहले विश्व कप फुटबॉल के दौरान पॉल नाम का ऑक्टोपस भी अपनी भविष्यावाणियों के लिए मशहूर हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।