भारत को जीत के लिए 329 रनों की जरूरत
(India)

क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना टीम इंडिया से हो रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर 7 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का पहाड़ खड़ा किया। स्टीवन स्मिथ ने 105 रन जबकि एरोन फिंच ने 81 रनों की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 329 रनों की जरूरत है। आपको बता दें कि विश्व कप इतिहास में ये सेमीफाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।