स्टीवन स्मिथ (105), फिंच (81) की बेजोड़ बैटिंग के बाद जेम्स फल्कनर (3 विकेट) और जॉनसन (2 विकेट) की घातक बॉलिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 95 रनों से हरा दिया। अब वह वर्ल्ड कप-2015 के खिताबी मुकाबले में 29 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 328 रनों का पहाड़ सीरीखा स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय पारी अच्छी शुरुआत के बाद 46.5 ओवर्स में 233 रन ही बना सकी। स्टीवन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।