आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए खिताबी मुकाबला जारी
(India)
करीब डेढ़ महीने तक 14 टीमों के बीच चली जद्दोजहद के बाद आज आखिर दोनों मेजबान टीमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर आईसीसी विश्व कप-2015 का खिताबी मुकाबला खेल रही है। बीते छह हफ्तों में 48 मैच खेले गए। न्यूजीलैंड इससे पहले छह बार विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा लेकिन पहला मौका है जब खिताब के लिए भिड़ रहा है। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मुकाबले में मात देकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में प्रवेश किया है। चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम अपनी-अपनी जीत को लेकर अश्वस्त हैं।ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने शनिवार को यह घोषणा कर सबको चैंका दिया कि वह मेलबर्न में आज न्यूजीलैंड के साथ होने वाले विश्व कप फाइनल के बाद एकदिवसीय प्रारूप को अलविदा कह देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।