भारतीय खेल इतिहास की महानतम बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने देशवासियों को अपने खेल से खुश कर दिया है। नेहवाल बैडमिंटन में चीनी बादशाहत खत्म करते हुए वर्ल्ड नंबर वन बन गई हैं। साइना वर्ल्ड नंबर वन की रैंकिंग छूने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन की रैंकिंग में दुनिया की सबसे बड़ी शटलर बनने के लिए उन्हें अब खिताबी जीत की जरूरत नहीं है। इंडिया ओपन टूर्नामेंट के शुरू होने के पहले साइना विश्व रैंकिंग में चीन की ली झुरूई के पीछे दूसरे क्रम पर थी। शिजियान वांग तीसरे और मेरिन चैथे क्रम पर थी। चीनी खिलाडियों के इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने की वजह से साइना और मेरिन के पास इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बनने का मौका था। जो साइना ने अपने नाम कर लिया है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।