ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 5वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर कप्तान माइकल क्लार्क विजयी विदाई दे दी। 91 हजार दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडिम में ऑस्ट्रेलिया ने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते देश को जश्न मनाने की सौगात दी। ऑस्ट्रेलिया ने जेम्स फल्कनर, जॉनसन (3-3 विकेट) की घातक बॉलिंग की बदौलत न्यूजीलैंड को 183 रनों पर समेटा, फिर डेविड वॉर्नर (47), माइकल क्लार्क (74) और स्टीवन स्मिथ (52) की बेजोड़ बैटिंग से 186 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।