ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार विश्व कप खिताब जीतने के साथ आइसीसी वनडे रैंकिंग्स के शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा भी बरकरार रखा है। वहीं, टीम इंडिया दूसरे स्थान पर मौजूद है।ये ताजा रैंकिंग 1 अप्रैल की कट ऑफ तारीख के आधार पर जारी की गई है। आइसीसी वनडे रैंकिंग्स में शीर्ष स्थान पर रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को वनडे शील्ड और 1,75,000 यूएस डॉलर्स मिलेंगे जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम इंडिया को 75,000 यूएस डॉलर्स मिलेंगे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर द.अफ्रीकी टीम मौजूद है जिनको विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने हरा दिया था। जबकि चैथे नंबर पर विश्व कप की उप-विजेता टीम न्यूजीलैंड मौजूद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।