रवि शास्त्री ने किया विराट का बचाव
(India)
आलोचना के शिकार विराट कोहली का बचाव करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने कहा कि इस बल्लेबाज के विश्व कप में औसत प्रदर्शन का उसकी महिला मित्र अनुष्का शर्मा की मौजूदगी से कोई लेनी देना नहीं है और ये सारी बातें सरासर बकवास है। उन्होंने कहा दोनों के बारे में हो रही तमाम आलोचनाएं बकवास हैं। साथ ही उन्होने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता तो ऑस्ट्रेलिया में विराट 700 रन और चार शतक न बना पाते। उनके काम करने का तरीका उतना ही शानदार है जितना किसी और का। उसका दिल भारत के लिए धड़कता है। वो एक शानदार खिलाड़ी हैं जो रोज-रोज नहीं मिलते। हकीकत ये है कि उनका जलवा अभी खत्म नहीं हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।