अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने कोर्ट में उतरने के बाद हमेशा की तरह अपनी आक्रामकता दिखाई। इस दौरान वो कई बार नाराज हुईं तो कभी अपना गुस्सा रैकेट पर निकाला तो कभी चीखती नजर आईं लेकिन अंत में उन्होंने इस गुस्से से अपने खेल को निखारते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ये उनके करियर की 700वीं जीत थी। 7 बार की चैंपियन ने अपनी खराब शुरुआत से उबरते हुए सबाइन लिस्सिकी को 7-6, 1-6, 6-3 से हराते हुए करियर की 700वीं जीत हासिल की और मियामी ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। ओपन एरा में यह उपलब्धि हासिल करने वाली सेरेना आठवीं महिला खिलाड़ी हैं। 51 बेजां गलतियां, दिशाहीन सर्विस और खराब दूसरे सेट के बावजूद अमेरिकी खिलाड़ी ने जीत हासिल की। कई बार वह एकदम हताश दिखीं। टूर्नामेंट में लगातार 16वीं जीत दर्ज करने के बाद सेरेना ने कहा, श्मैं जानती हूं कि यह मेरे सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक नहीं था। मैं कोर्ट के जिस तरफ थी उस तरफ से कुछ भी आसान नहीं था। सूरज की रोशनी के कारण कई बार गेंद नजर नहीं आ रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।