भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की शुक्रवार रात उनके बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी हुई। शादी में खेल, फिल्म और राजनीतिक जगत की कई नामी हस्तियां शरीक हुईं। रात नौ बजे के करीब रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथी क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा के अलावा टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग होटल लीला पैलेस पहुंचे। इसके अलावा, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन, जर्नलिस्ट प्रणव रॉय और कुछ बड़े नेता भी मौजूद रहे। रैना शादी से पहले चेन्नई में अपनी आईपीएल टीम के साथ ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह चेन्नई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। गौरतलब है कि रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 9 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलेगी। इस वजह से रैना को फिलहाल हनीमून का प्रोग्राम टालना पड़ा है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वह मिलान जाने की योजना बना रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।