इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह बारिश के कारण डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हो पाया। सॉल्ट लेक स्टेडियम में समारोह की शुरुआत संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर की रचना पर परफाॅर्मेंस से हुआ। कार्यक्रम के होस्टिंग सैफ अली खान के द्वारा की गई। टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने टीमों के कप्तानों को क्रिकेट भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद एक्टर शाहिद कपूर ने स्टेज पर बाइक से एंट्री की। उन्होंने ष्गंदी बातष् और ष्आईएम ए डिस्को डांसरष् जैसे सुपर हिट गानों पर परफॉर्म किया। इसके बाद, स्टेज पर बॉलीवुड रानी अनुष्का शर्मा आईं। उन्होंने अपने कई गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान, जब बड़ी स्क्रीन और टीवी पर बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर फोकस किया गया तो वह अनुष्का को परफॉर्म करते देख मुस्कुराते नजर आए। अनुष्का के अलावा, फरहान अख्तर ने भी अपने गानों पर परफॉर्म किया। प्रीतम की परफॉर्मेंस के बाद प्रेजेंटर सैफ अली खान ने सबसे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को स्टेज पर बुलाया।उसके बाद हैदराबाद सनराइजर्स के शिखर धवन, देल्ही डेयरडेविल्स के जेपी डुमिनी, राजस्थान रॉयल्स के शेन वाटसन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली, किंग्स इलवन पंजाब के जॉर्ज बैली और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बुलाया। सबसे आखिरी में बीते साल के चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर आए। गौतम गंभीर ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।