आइपीएल पर फिर लगा मैच फिक्सिंग का ग्रहण
(India)

आइपीएल-8 के शुरू होते ही मैच फिक्सिंग का भूत फिर से मंडराने लगा है। राजस्थान रॉयल के एक प्लेयर ने मैच फिक्सिंग को लेकर खुलासा कर सनसनी फैला दी है। बताया गया है कि उनसे बोर्ड को बताया कि मैच फिक्स करने के लिए उससे संपर्क किया गया और उसे पैसे का प्रलोभन दिया गया। आइपीएल-8 में राजस्थान रॉयल के पहले मैच के पहले इस खुलासे से हड़कंप मच गया। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक टीम के एक प्लेयर ने एक महीने पहले बीसीसीआइ के एंटी करप्शन टीम को बताया था कि उससे फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया था। उसके साथ खेलने वाले एक रणजी टीममेट ने उसे यह अृॉफर दिया। उसे फिक्सिंग के लिए पैसे का प्रलोभन दिया गया। राजस्थान रॉयल के प्लेयर ने ऑफर को ठुकरा दिया। उसने बताया कि पहले उसे लगा कि उसके साथ मजाक किया जा रहा है। ऑफर करने वाला प्लेयर रणजी मैच के दौरान उसका रूम पार्टनर था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।