राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता गुलाबीनगर की अपूर्वी चंदेला ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित निशानेबाजी विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पद्र्धा में कांस्य पदक हासिल करने के साथ भारत को रियो ओलम्पिक की योग्यता हासिल कर ली। इस मुकाबले में क्रोएशिया की पैजसिच स्नेजाना ने स्वर्ण पदक और सर्बिया की इवाना माक्सिमोविच ने रजत पदक जीता। इस स्पद्र्धा में तीन ओलंपिक कोटा स्थान दांव पर थे। यह भारत का निशानेबाजी में दूसरा ओलंपिक कोटा स्थान है। इससे पहले पिस्टल निशानेबाज जीतू राय ने पिछले वर्ष स्पेन के ग्रेनाडा में विश्व चैम्पियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पद्र्धा में रजत पदक जीतकर भारत को पहला ओलम्पिक कोटा दिलाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।