विश्व कप के साथ ही टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर का कार्यकाल समाप्त हो गया। अब बारी है नए कोच की। टीम इंडिया के कोच पद का फैसला काफी अहम रहा है इसलिए इसको लेकर काफी चर्चा की जरूरत भी होगी। इसी सिलसिले में 26 अप्रैल को बीसीसीआइ कार्यकारिणी के एक बैठक कोलकाता में होगी जो कि इस पर विचार विमर्श करेगी। भारतीय टीम का अगला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बांग्लादेश के खिलाफ है। यह पहला मौका होगा, जब जगमोहन डालमिया और उनके सहयोगी औपचारिक तौर पर बैठक में आगामी सत्र के लिए एजेंडा तय करेंगे। बीसीसीआई के एक प्रभावशाली अधिकारी ने कहा, उम्मीद है कि बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि नए मुख्य कोच के लिए किस चयन प्रक्रिया का पालन किया जाए। या तो इसके लिए पैनल का गठन किया जाएगा या फिर कुछ नाम छांट लिए जाएं। इस मामले में रवि शास्त्री की राय भी बेहद महत्वपूर्ण होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।