राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सरदार पटेल स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 9वें मैच में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे (46) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 79) की नायाब पारियों की बदौलत पांच गेंद शेष रहते 165 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। राजस्थान की यह आईपीएल-8 में अपनी लगातार तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियन्स की यह लगातार तीसरी हार है। विजयी पारी खेलने वाले स्टीवन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।