कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें खजुराहो मंदिर से संबद्ध 900 साल पुरानी मूर्ति भेंट की। हार्पर ने 1970 के यूनेस्को घोषणापत्र का पालन करते हुए पैरॅट लेडी के तौर पर चर्चित यह मूर्ति मोदी को सौंपी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, श्कनाडा ने भारतीय धरोहर का हिस्सा श्पैरॅट लेडीश् लौटा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बलुआ पत्थर से बनी खजुराहो की इस मूर्ति को ग्रहण किया।श् यूनेस्को के संरक्षित स्मारकों में शामिल खजुराहो की इस मूर्ति में एक नर्तकी को दर्शाया गया है जिसकी पीठ पर एक तोता बैठा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति को कनाडा में 2011 में देखा गया था। इस पर मालिकाना हक का दावा करने वाले व्यक्ति के पास इससे संबंधित पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण इसे जब्त कर लिया गया था। इसके बाद कनाडाई अधिकारियों ने भारतीय समकक्षों से संपर्क कर इसे वापस लौटाने की प्रक्रिया पर विमर्श किया था।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।