(DELHI, India)
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के ओपनर ब्रैंडन मैक्कुलम और ड्वेन स्मिथ ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 90 रन जोड़ डाले.आईपीएल के 7 सालों के इतिहास में ये दूसरे मौका है जब किसी टीम ने पावरप्ले में इतने ज्यादा रन बनाए हैं. हालांकि इससे पहले भी आईपीएल पावरप्ले में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी चेन्नई सुपर किंग्स के नाम ही है.चेन्नई ने साल 2014 में पंजाब के खिलाफ पहले 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए थे.कल के मुकाबले में चेन्नई के दोनों ओपनर्ल ने कमाल का खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए जीत की नींव रखी. स्मिथ ने 62 और मैक्कुलम ने 20 गेंदों पर 46 रन बनाए. चेन्नई ने ये मुकाबला 20 गेंदें बाकी रहते 6 विकेट से जीत लिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।