दूसरे ओवर में दिल्ली को लगा पहला झटका
(DELHI, India) आईपीएल-8 के 13वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देकर लगातार 11 हार का सिलसिला तोड़ने के बाद अब दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम जीत का अपना अभियान आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली की भिड़ंत शनिवार को विशाखापट्टनम लय से भटकी सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है, जिसे अभी तक अपने 3 में से 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह भी फॉर्म में लौट आए हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में युवी ने युवा मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर आकर्षक साझेदारी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।