टी-20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बने गंभीर
(DELHI, India) दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर आईपीएल सीज़न 8 की अपनी दूसरी लगातार जीत दर्झ की लेकिन इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे उनके कप्तान गौतम गंभीर. गंभीर इस सीज़न में बेहतरीन कप्तानी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज़ी भी कर रहे हैं. गंभीर ने इस सीज़न में अब तक 46 के बेहतरीन औसत से 3 अर्धशतकों के साथ 186 रन बनाए हैं और बीती रात अर्धशतक लगाने के साथ ही वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. गंभीर के नाम अब 26 अर्धशतक हो गए हैं जो किसी भी बल्लेबाज़ से ज्यादा हैं.वहीं बल्लेबाज़ी के साथ-साथ कप्तानी में भी गंभीर ने बीती रात एक बड़ी उपल्बधी हासिल की. गंभीर अब टी-20 क्रिकेट में 61.01% के साथ भारत के सभी टी-20 कप्तानों में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. उनसे ज्यादा जीत का प्रतिशत और किसी कप्तान का नहीं है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।