गौतम गंभीर ने धोनी को पीछे छोड़ा
(India)

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ते हुए आइपीएल के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। धौनी भले ही मैच जीतने के मामले में गंभीर से आगे हैं, लेकिन लेकिन विनिंग परसेंटेज के मामले में गंभीर अब धौनी पर भारी पड़ गए हैं। सोमवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स को मात देने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में 61.01 फीसद के साथ भारत के सभी टी-20 कप्तानों में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उनसे ज्यादा जीत का प्रतिशत और किसी कप्तान का नहीं है। गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आइपीएल का चैंपियन बना चुके हैं। गंभीर ने 2012 में पहली बार केकेआर को आइपीएल चैंपियन बनाया और 2014 में दोबारा आइपीएल के ताज पर कब्जा किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।