चेन्नई सुपर किंग्स ने बैंगलोर को 27 रन से हराया
(DELHI, DELHI) आईपीएल के आठवें संस्करण के 20वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 15 रनों से हरा दिया है. 182 रनों का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी. 62 रन बनाने वाले सुरेश रैना को मैन ऑफ द मैच दिया गया.बैंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका. चेन्नई की इस सीजन में यह चौथी जीत थी. राजस्थान के बाद चेन्नई इस सीजन में अभी दूसरे स्थान पर है.इससे पहले बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 182 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. सुरेश रैना की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 181 रन बनाए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।