ओपनिंग राउंड में हारी सानिया-हिंगिस की जोड़ी
(India)

डबल्स में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस को स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के ओपनिंग राउंड में ही हार सामना करना पड़ा। सानिया और हिंगिस को पोर्श टेनिस ग्रां प्री में पेट्रा मार्टिक और स्टेफाने वोग ने सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया. आपको बता दें कि मार्टिक और वोग पहली बार साथ-साथ खेल रही हैं. दोनों ने व्यक्तिगत तौर पर एक-एक डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं. हार से पहले सानिया और हिंगिस ने इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और चार्ल्सटन में खिताब जीता था...... खास बात यह है कि इस विजयी अभियान की वजह से ही सानिया बीते सप्ताह ही विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी बनी थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।