(DELHI, DELHI)
आईपीएल-8 के 22 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट और 23 गेंद रहते हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले राजस्थान ने अपने खेल के विपरीत प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम को ओपनिंग देने क्रिस गेल के साथ कप्तान विराट कोहली आए। दोनों ने राजस्थान के गेंदबाजों पर कहर बरपाना शुरू किया। लेकिन पांचवे ओवर में राजस्थान के कप्तान शेन वॉटसन ने गेल को आउट कर अपनी टीम को बड़ी राहत दी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने एबी डीविलियर्स पहुंचे। अपने तेज स्वाभाविक खेल के अनुरुप एबी ने आते ही तेज खेलना शुरू किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।