पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक गुलाम अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने गुलाम अली से मिलने के बाद ट्वीट किया, ‘गुलाम अली से मिलने के बाद बहुत खुश हूं। हमने खूब सारी बातें कीं।’ उन्होंने कहा, ‘गुलाम अली साहब ने कहा कि उन्होंने छह साल की उम्र में गाना शुरू किया। उनका समर्पण छह दशकों का है।’ ‘चुपके चुपके रात दिन’ जैसी प्रसिद्ध गजलें गा चुके अली ने कई भारतीय फिल्मों में गीत गाये हैं। उनका हाल में मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ था।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।