विश्व की नंबर एक खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल को पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की जू यिंग तेई से शुक्रवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में तीन गेमों के संघर्ष में सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। सायना को यिंग तेई ने 55 मिनट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय स्टार ने पहला गेम जीतने के बाद अगले दो गेम में ताइपे की खिलाड़ी को वापसी करने का मौका दिया। निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच एक एक अंक के लिये जबरदस्त संघर्ष हुआ लेकिन बाजी यिग तेई के हाथ लगी। सायना को पहले राउंड में बाई और दूसरे राउंड में वॉकओवर मिला था। वो तीसरे राउंड का मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची लेकिन इंडिया ओपन चैंपियन भारतीय खिलाड़ी की चुनौती क्वार्टरफाइनल में ही समाप्त हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।