भारत 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश नहीं करेगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद यह साफ हो गया। इससे पहले कहा जा रहा था कि भारत ओलंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा और अहमदाबाद मुख्य मेजबान शहर होगा। हालांकि भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन या फिर खेल मंत्रालय से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। ऐसा कहा जा रहा था कि बाक और मोदी की मुलाकात के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। इससे पहले बाक आईओए अधिकारियों से मिले. आईओए अधिकारियों और मोदी से मुलाकात के दौरान बाक ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इसमें मेजबानी की दावेदारी और ओलंपिक में शामिल खेलों के विकास लिए भारत को और अधिक धन देने से जुड़ा मुद्दा प्रमुख है.2020 ओलंपिक जापान में होना है और 1960 के बाद से लगातार दो ओलंपिक एक महाद्वीप में नहीं हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भारत द्वारा ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी की बात सामने आ रही थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।