भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यसमिति ने 2015 के अर्जुन पुरस्कार के लिए रोहित शर्मा का नाम प्रस्तावित किया है। मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने पिछले साल इडेन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेलकर एकदिवसीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत रन का नया कीर्तिमान कायम किया था। इसके अलावा रोहित ने जब पिछले साल विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली तो वह मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर दो शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के डेविड गोवर और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।