पूर्व बीसीसीआई प्रमुख एन. श्रीनिवासन नई मुसीबत में फंसते जा रहे है। बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन ने लंदन की एक प्राइवेट एजेंसी को बीसीसीआई अधिकारियों की जासूसी करने के लिए 14 करोड़ रुपये दिए थे। इस दौरान एजेंसी ने अधिकारियों के फोन टेप किए और उनकी ईमेल की भी पूरी पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक श्रीनिवासन बोर्ड के हर अधिकारी के हावभाव पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं, ताकि बोर्ड में दोबारा वापसी करने का हर रास्ता उनकी पहुंच में रहे। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई ने इस मामले में औपचारिक जांच कराने का फैसला किया है। बोर्ड के लिए ये जानना जरूरी है कि बीसीसीआई के पैसों से ही श्रीनिवासन ये जासूसी कैसे करवाई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।