शोभा डे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर रोक
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने लेखिका शोभा डे के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। शोभा ने इस पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मराठी फिल्मों पर जारी किए गए आदेश की शोभा ने आलोचना की थी। इसके बाद शिवसेना विधायक प्रताप सार्निक ने शोभा डे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया था और माफी मांगने को कहा था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इससे पहले शोभा डे ने महाराष्ट्र सरकार के आदेश के खिलाफ ट्वीट किया था कि, ष्मुंबई के सिनेमाघरों में अब पॉपकॉर्न नहीं मिलेंगे? केवल दही मिसल और वड़ा पाव। प्राइम टाइम में केवल मराठी फिल्म।ष्सरकार ने आदेश जारी किया था कि शाम छह से रात नौ बजे के दौरान मल्टीप्लैक्स में एक स्क्रीन पर मराठी फिल्म दिखानी होगी। हालांकि बाद में सरकार ने इसमें ढील देेते हुए इसका समय दोपहर 12 से रात नौ के बीच कर दिया

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।