फ्लॉएड मेयवेदर ने जीता मुक्केबाजी मुकाबला
(India)
फ्लॉएड मेयवेदर जूनियर ने दुनिया का सबसे बड़ा और रोचक मुक्केबाजी मुकाबला जीत लिया है। मेयवेदर मैनी पैक्वे को हराकर शताब्दी की सबसे बड़ी फाइट के चैम्पियन बन गए हैं। दोनों के बीच चले कांटे के टक्कर मुकाबले में मेयवेदर को 116 अंक मिले और पकयाऊ ने 112 अंक हासिल किया। शुरुआती दो राउंड्स में मेयवेदर आगे थे, लेकिन इसके बाद पैक्वे ने वापसी करते हुए अगले दो राउंड्स जीते। अंत में मेयवेदर ने फिर वापसी करते हुए यह मुकाबला अपने नाम करते हुए 1142 करोड़ रुपये जीत लिये। दिलचस्प यह है कि इस मैच में हारने वाले मैनी पैक्वे को भी 761 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। मेवेदर दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले बॉक्सर हैं। उनकी संपत्ति करीब 27 अरब रुपये है, जबकि उनसे हारने वाले पैक्वे भी करीब 22 अरब की संपत्ति के मालिक हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।