पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान को शनिवार रात करीब साढे नौ बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें मंजूरशुदा मार्ग का उल्लंघन कर किसी और रास्ते भारत आने पर रोका. खान ढाका से कोलकाता पहुंचे थें। उनके पास वैध वीसा भी है. लेकिन नियम के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक गृह मंत्रालय से मंजूर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अटारी के चार रास्तों से ही भारत में आ सकता हें। खान कोलकाता से देश में दाखिल हो रहे थे, जो नियम के खिलाफ है.हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड प्रमुख जगमोहन डालमिया की केंद्र से अपील के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शहरयार खान को स्पेशल केस मानकर कोलकाता के रास्ते भारत आने की मंजूरी दे दी. गौरतलब है कि शहरयार खान जगमोहन डालमिया से भारत-पाकिस्कतान क्रिकेट सीरीज को लेकर मुलाकात करेंगे. आज इस बैठक में संभावित सीरीज के शेड्यूल और फॉरमेट पर बात होगी. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई को पाकिस्तान-जिंबाब्वे मैच के लिए पाकिस्तान आने का न्योता दे सकता है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।