हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के कप्तान सरदार सिंह की देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिये सिफारिश की है। हॉकी इंडिया ने इसके अलावा दानिश मुज्तबा, धरमवीर सिंह, वीआर रघुनाथ, पी आर श्रीजेश और एसवी सुनील तथा असुंता लाकडा, दीपिका, रानी, रितु रानी, सुशीला चानू और वंदना कटारिया के नाम की प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिये सिफारिश की है। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने इन नामों की सिफारिश करते हुये कहा कि हमने जिन खिलाड़ियों की सिफारिश की है, वे खुद को साबित कर चुके हैँ और उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।