भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिगिंस के साथ मिलकर रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं बोपन्ना और लिएंडर पेस को पुरुष डबल्स में अपने -अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया की नंबर एक और दो डबल्स खिलाड़ी सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जुलिया ग्रोगेस और स्पेन की सिल्विया सोलेर एस्पीनोसा की जोड़ी को 6-4, 6-3 से पराजित किया। इंडो-स्विस जोड़ी ने यह मैच एक घंटे 12 मिनट में अपने नाम किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।