बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया नेे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के कप्तान विराट कोहली को मैच के बीच में गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से बात करने पर अनौपचारिक रूप से चेतावनी दी है। गौरतलब है कि रविवार को बेंगलूरू में खेले गए दिल्ली डेयरडेविल्स और आरसीबी के मैच के बीच ही नियमों का उल्लंघन करते हुए विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का से बतियाते नजर आए थे। आईपीएल को सट्टेबाजी से बचाने के लिए बीसीसीआई ने एंट्री कर्रपशन एंड सिक्यॉरिटी युनिट को नियुक्त किया हुआ है। यह यूनिट खिलाडियों को कवर देता है और उनकी हर गतिविधि पर नजर भी रखता है। इस यूनिट के नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी मैच के दौरान पत्नी या गर्लफ्रेंड से नहीं मिल सकता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।