विराट कोहली संभालेंगे टेस्ट मैच की कमान
(India)
बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन बुधवार को सेलेक्शन कमिटी की मीटिंग में हुआ। बीसीसीआई सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर ने टीम का ऐलान किया. टेस्ट मैच की कमान विराट कोहली संभालेंगे जबकि वनडे में धोनी ही कप्तान रहेंगे. इसके अलावा टीम में सीनियर खिलाड़ी जैसे युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और जहीर खान की वापसी की भी अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन टेस्ट टीम में केवल हरभजन सिंह की वापसी हुई है जबकि रविंद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 10 से 14 जून तक एक टेस्ट और 18 जून से तीन वनडे मैच खेलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।