अर्जेटीना में एक और फुटबॉल खिलाड़ी की मौत
(India)

अर्जेटीनी फुटबॉल जगत पखवाड़े भर के भीतर एक और खिलाड़ी की मौत के कारण सदमे में है। दस दिन पहले ही सैन मार्टिन डी बुर्जाको क्लब के मिडफील्डर एमैनुएल ओर्टेगा के सिर में लगी चोट के कारण हुई मौत के बाद अब एटलेटिको पराना के डिफेंडर क्रिस्टियन गोमेज की रविवार को दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। गोमेज सेकेंड डिवीजन के तहत बोका यूनिडॉस के खिलाफ हुए मैच के दौरान मैदान के बीच में ही दिल का दौरा पडने से गिर पड़े। उन्हें फौरन अस्पातल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गोमेज की मौत के साथ ही अर्जेटीना फुटबॉल संघ (एएफए) ने रविवार को निर्धारित सारे मैच रद कर दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।