यूएस सॉकर फेडरेशन के प्रमुख सुनील गुलाटी ने कहा है कि वे फीफा के चुनावों में सेप ब्लाटर के खिलाफ वोट करेंगे क्योंकि वो नहीं चाहते कि ब्लाटर वापस आएं क्योंकि इससे उनके अगले विश्व कप की मेजबानी हासिल करना प्रभावित होगी। सिर्फ अमेरिका ही नहीं ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों ने भी ब्लाटर के खिलाफ वोट करने की ठान ली है। इस चुनाव में तकरीबन 209 फुटबॉल संघ अपने वोट डालने वाले हैं। गुलाटी ने ट्वीट किया, श्यूएस सॉकर फीफा चुनावों में प्रिंस अली बिन अल हुसैन के लिए वोट करेगा। ये वोट अच्छी व्यवस्था और खेल को बेहतर बनाने के इरादे से होगा।श् गौरतलब है कि ताजा फीफा भ्रष्टाचार मामले के बाद 79 वर्षीय ब्लाटर को हटाए जाने की आवाज हो ओर उठने लगी है। जो अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं उन पर तकरीबन 150 मिलियन डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।