टीम इंडिया के तीन दिग्गज पूर्व क्रिकेटर अब बीसीसीआई की सलाहकार समिति में होंगे। सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई का एडवाइजर बनाया गया है। एडवाइजर के अलावा सचिन बैटिंग कोच की भी भूमिका अदा करेंगे। बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “वेलकम एंड थैंक्स सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीआई ज्वाइन करने के लिए। ये नई पारी की शुरुआत है। हमें आपका मार्गदर्शन और सपोर्ट मिलेगा।” अनुराग सोमवार को ही तीनों क्रिकेटरों से मीटिंग करेंगे। बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कुछ समय पहले सौरव गांगुली को लेकर यह साफ किया था कि वे जल्द ही बोर्ड के एडवाइजर बनेंगे। हालांकि, इससे पहले गांगुली के टीम इंडिया का कोच बनने की अटकलें भी थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।