एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने बांग्लादेश जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम एक दिन के लिए टल गया है। पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय बांग्लादेश की यात्रा पर जाएंगे... जो शनिवार से शुरु हो रही है। जहां पीएम मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसकी वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। सुरक्षा चिंता के मद्देनजर बीसीसीआई एक दिन बाद टीम इंडिया को भेजने पर राजी हो गया। आपको बता दें कि पहले टीम इंडिया 7 जून को कोलकाता से बांग्लादेश दौरे पर रवाना हो रही थी लेकिन अब एक दिन और टल गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।