पारूपल्ली कश्यप सेमीफाइनल में पहुंचे
(India)
भारत के पारूपल्ली कश्यप विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन स्टार चीन के चेन लोंग को शुक्रवार को हराते हुए 800,000 डॉलर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।वर्ष 2014 में आयोजित ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन चेन को 14-21, 21-17, 21-14 से हराया। कश्यप और चेन के बीच यह नौवीं भिड़ंत थी। इससे पहले सात बार चेन विजयी रहे थे। दो मौकों पर कश्यप को जीत मिली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।