भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया अपने नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुआइ में एक नए अभियान, एक नए दौर के लिए तैयार है। टीम का मुकाबला मेजबान बांग्लादेश से आज से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच में होगा। विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन और फिर पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं, लेकिन फिर भी इस मैच में प्रबल दावेदार टीम इंडिया ही मानी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।