पहले दिन पांच पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों ने एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी चार पदकों पर कब्जा किया। शुक्रवार को भारत के खाते में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक आए। अब भारत के खाते में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक हो गए हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी राजधानी के केडी जाधव स्टेडियम में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष फ्रीस्टाइल के 76 किग्रा भार वर्ग में संजीत ने स्वर्ण और 69 किग्रा भार वर्ग में सचिन राठी ने कांस्य पदक जीता। संजीत ने अपने से अपेक्षाकृृत मजबूत ईरानी प्रतिद्वंद्वी हामिद मैनाफियान दरबंद को 10-4 से हराया। वहीं महिला फ्रीस्टाइल के 49 किग्रा भार वर्ग में किरण ने रजत और 43 किग्रा भार वर्ग में अंजू ने कांस्य जीता। किरण को कोरिया की पहलवान ओ क्योंग रयोंग के खिलाफ बेहद नजदीकी मुकाबले में हार मिली। वह एक समय स्वर्ण पदक जीतने के काफी करीब थीं, लेकिन आखिरी समय में सोना उनके हाथ से फिसल गया। पहले दिन भारत को प्रदीप और अरुण कुमार ने स्वर्ण पदक दिलाए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।