बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया मैच
(India)
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में अब तक बारिश की भूमिका खलनायक वाली रही है। बारिश की वजह से पांचवें दिन का खेल अपने तय समय पर शुरू नहीं किया गया है। इससे पहले चैथे दिन का खेल बारिश की वजह से खत्म होने से पहले बांग्लादेश ने तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे। हालांकि पहली पारी के आधार पर वो अब भी भारत से 351 रन पीछे है। फिलहाल बांग्लादेश के बल्लेबाज इमरुल कैस 59 रन पर क्रीज पर टिके हैं और शाकिब अल हसन उनका साथ दे रहे हैं। भारत की तरफ से अश्विन ने दो जबक हरभजन ने एक विकेट लिए। बारिश से लगातार बाधित मैच में भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 462 रन बनाए थे और पारी धोषित कर दी थी। भारत की तरफ से मुरली विजय और शिखर धवन ने रिकॉर्ड साझेदारी की और दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।