नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में आनंद ने कार्लसन को हराया
(India)
पांच बार के विश्व चैंपियन भारतीय शतरंज दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने मौजूदा विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हरा दिया है। इसके साथ ही वो चैथे राउंड की समाप्ति पर संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। अब तक टूर्नामेंट में आनंद को लगातार तीन ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था लेकिन आखिरकार उन्हें बेहतरीन जीत मिली और वो भी विश्व चैंपियन व मेजबान देश के खिलाड़ी मैगनस कार्लसन के खिलाफ। आनंद ने कार्लसन को हर विभाग में पस्त किया और अब मौजूदा टूर्नामेंट में उनके 2.5 अंक हो गए हैं। खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें उनके अलावा बुल्गेरिया के वेस्लिन टोपालोव चार मुकाबलों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, रूस के एलेक्जेंडर ग्रिसचुक ने भी टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीतने में सफलता हासिल की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।