भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी जिम्बाब्वे दौरे को रद्द कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई और प्रसारणकर्ता के बीच तनातनी चल रही है जिसकी वजह से इस दौरे को रद्द कर दिया गया। हालांकि बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया के खिलाड़ी थके हुए है और इसी वजह से वह जिम्बाब्वे का दौरा नहीं करेगी। टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन वन-डे तथा दो टी-20 मैच खेलने थे। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने बोर्ड से लगातार हो रहे क्रिकेट और व्यस्त कार्यक्रम को लेकर शिकायत की थी। खिलाड़ियों ने थकान को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। खिलाड़ियों का दावा था कि वे इंग्लैंड दौरे के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।