बांग्लादेश से करारी हार के बाद तमाम आलोचनाओं, सहानुभूतियों के बीच धोनी को लेकर एक नया बयान सामने आया है। धोनी के पर्सनल कोच चंचल भट्टाचार्य ने धोनी के प्रदर्शन के पीछे ड्रेसिंग रूम से जुड़े तनाव को वजह माना है। भट्टाचार्य ने बताया कि धोनी ड्रेसिंग रूम की तमाम नकारात्मक गतिविधियों के चलते तनाव में थे, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा। बताया गया कि ड्रेसिंग रूम में गुटबाजी से माही परेशान हैं। भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि ड्रेसिंग रूम के हालात उस तरह नहीं थे, जैसा धोनी उम्मीद कर रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।