25 जून, 1983...ये वही तारीख है जब आज से 32 साल पहले कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स पर खेले गए विश्व कप फाइनल मैच में वेस्टइंडीज को हराया था। उसके साथ ही भारतीय टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने में सफल रही थी। ये वही जीत थी जिसने भारतीय क्रिकेट में नई जान फूंक दी और फिर दीवानगी का सिलसिला बढ़ता चला गया। 1983 विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम वेस्टइंडीज की एक ऐसी टीम के सामने थी जो उस समय की सबसे अद्भुत टीम मानी जाती थी। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर हुए इस खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन 54.4 ओवर में पूरी टीम 183 के स्कोर पर ही सिमट गई। वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने 3 विकेट, माइकल होल्डिंग, मार्शल और गोम्स ने 2-2 और जोल गार्नर ने एक विकेट लेकर पूरे भारतीय बल्लेबाजी क्रम को ढेर कर दिया था। ओपनर क्रिस श्रीकांत ने सर्वाधिक 38 रन बनाए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।