भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के लिए कराए गए एक ऑनलाइन सर्वे में सर्वाधिक वोट मिले हैं। यह सर्वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट ने कराया था। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के सर्वे में सचिन को 100 सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में सबसे अधिक मत मिले जिससे वह प्रथम स्थान पर रहे। श्रीलंका के महान विकेट कीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इस सूची में दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर रहे। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स के श्आइकनश् तेंडुलकर को सर्वे में 23 प्रतिशत मत मिले जिसमें 16,000 अधिक खेल प्रशंसकों ने हिस्सा लिया था। सीए ने वर्ष 200 से अब तक के शीर्ष 100 टेस्ट खिलाडियों की जो सूची जारी की है उसमें संगकारा को 14 प्रतिशत मत मिले हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से 200 टेस्ट खेलने के बाद संन्यास लेने वाले तेंडुलकर इस सूची के शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। जबकि इसमें ऑस्ट्रेलिया के चार, दक्षिण अफ्रीका के तीन और श्रीलंका के दो खिलाडी शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।