जहीर अब्बास बने आईसीसी के नए अध्यक्ष
(India)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्सिल यानी आईसीसी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। आईसीसी की बारबाडोस में हुई सालाना कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन इस बात की पुष्टि की गई। जहीर अब्बास का कार्यकाल एक साल का होगा। इस मौके पर उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि वो इस सम्मान के लिए सबका शुक्रिया करते हैं। 67 साल के जहीर अब्बास ने पाकिस्तान की ओर से 78 टेस्ट मैच, 62 वनडे मुकाबले खेले हैं और अपने 22 साल के प्रथम-श्रेणी के क्रिकेट में उन्होंने 34,843 रन बनाए हैं..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।